अवैध खनन रोकथाम के अभियान के तहत की संयुक्त कार्रवाई
जोधपुर। राजस्व गांव शिवपुरा, पंचायत सिंहांदा तहसील शेरगढ़ जिला जोधपुर ग्रामीण में राजस्व विभाग, खान विभाग एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से राज्य सरकार द्वारा अवैध खनन रोकने के अभियान में अवैध खनन से खनिज सेंडस्टोन को हटाना, उठाना ,परिवहन कार्य मैं एमएमडीआर एक्ट 1957 सपठित आर एम एम सी आर 2017 का उलंघन करने पर गजेंद्र सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह एवं रविंद्र सिंह के कब्जे से जप्त की जाकर पुलिस थाना शेरगढ़ में प्रथम सूचना रिपोर्ट के साथ पुलिस थाना शेरगढ़ को सुपुर्द किया गया है।
अग्रिम अनुसंधान कार्यवाही अवैध खनन कर्ताओं के अन्य दसों लोग व मशीन, वाहनों का पता लगाने हेतु शुरू की गई है। संयुक्त अभियान के विभाग अपने-अपने नियमों के तहत आगामी कार्रवाई करेंगे।