हाजियों ने विशाल ट्रेनिंग में हिस्सा लेकर टीके लगवाएं
— मारवाड़ हज वेलफेयर सोसाइटी जोधपुर द्वारा आयोजित हुआ विशाल ट्रेनिंग शिविर
— विशाल ट्रेनिंग में अहराम बंधने का तरीका, मक्का एवं मदीना शरीफ की ज़ियारतो के बारे में जानकारी दी
Gulam Moahmmed, Editor, Seva Bharati
जोधपुर। मारवाड़ हज वेलफेयर सोसाइटी जोधपुर की जानिब से जोधपुर से जाने वाले हज यात्रियों का विशाल ट्रेनिंग व टीकाकरण प्रोग्राम आज हज हाउस स्टेडियम प्रांगण में सम्पन हुआ । इस प्रोग्राम में जोधपुर व आसपास के कुल 227 हाजियों शिरकत कर ट्रेनिंग व टीकाकरण प्रोग्राम में हिस्सा लिया।
सोसाइटी के सदर अल्हाज सलीम चौहान ने जानकारी देते हुए वर्ष 2024 जोधपुर से हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों के लिए आज हज हाउस स्टेडियम परिसर में विशाल ट्रेनिंग व टीकाकरण प्रोग्राम आयोजित हुआ। जिसमें करीब जोधपुर व आसपास के कुल 227 हाजियों शिरकत कर ट्रेनिंग व टीकाकरण प्रोग्राम में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रोग्राम का आग़ाज़ हाजियों को तलबिया पढ़वा के किया गया। वहीं अब्दुल क़य्यूम लोदी ने क़ुरान की तिलावत की।
सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी एवं एवम राजस्थान राज्य हज कमेटी के सदस्य हाजी अब्दुल जब्बार ने हज पर जाने से पहले लगने वाले ज़रूरी टीका ओर पोलियो की दवा हाजियों को पिलाई और साथ में हाजियों को मेडिकल डायरी भी वितरित की।
सोसाइटी के डायरेक्टर एवं मास्टर हज ट्रेनर हाजी इकरामुद्दीन काज़ी ने और केंद्रीय हज कमेटी, मुम्बई द्वारा ट्रेनिंग प्राप्त वरिष्ठ हज ट्रेनर हाजी ज़ाकिर हुसैन, हाजी क़य्यूम लोदी,हज्जन अमीना बानो, हज्जन शीरीं खान, रसूल बक्ष ने ट्रेनिंग दी । ट्रेनिंग में अहराम बंधने का तरीका, मक्का एवं मदीना शरीफ की ज़ियारतो के बारे में और सऊदी अरब के कायदे और कानून के बारे में विस्तार जानकारी दी।
इस दौरान मारवाड़ हज वेलफेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष छोटू खान (उस्ताद), शोएब नवाज़ खान, सहसचिव अब्दुल हन्नान और हाजी सलीम इंजीनियर, खजांची उमर खैदारी, कार्यकारिणी सदस्य हाजी अब्दुल सलाम, हाजी अल्लाह बक्श, शकील अहमद (चीनिया), हाजी फारुख भाटिया, हाजी उमर बेलिम, अय्युब खान, गुलाम मोहम्मद, हाजी अफ़ज़ल उस्मानी, रमज़ान काजी, सदस्य अब्दुल जावेद पार्षद, उमर लोहार, मुहम्मद जावेद खान खत्री, मोहिब चूडीघर, मोहम्मद मुहम्मद तारिक, आमिर मिर्ज़ा, शकील सामरिया, हनीफ मुग़ल, सय्यद जमाल, शाहिद हुसैन, लियाक़त अली, अख्तर हुसैन, तुफैल अहमद, मकसूद अली सहित कई सदस्य मौजूद थे। इस प्रोग्राम में हाजियों की हज के सफर में ज़रूरत के सामान की स्टॉलें भी लगाई गई। इसी के साथ विभिन बैंकों एवं वेंडरों द्वारा रियाल एक्सचेंज कॉउंटर भी लगाए गए।