पेन्शनर समाज प्रतापनगर की बैठक आयोजित
जोधपुर। राजस्थान पेन्शनर समाज,उपशाखा-प्रतापनगर ,जोधपुर की रविवार दिनांक 28.4.2024 को मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री मदन मोहनलाल माथुर ने की तथा मुख्य अतिथि रामलाल शर्मा तथा विशिष्ठ अतिथी गोपीकिशन लोहिया, रमेशपुरी गोस्वामी थे। सभी अतिथीगणों ने पूजा अर्चना की तत्पश्चात अध्यक्ष देवदास शर्मा द्वारा सभी आगन्तुक पेन्शनरों का स्वागत किया तथा आभार जताया और वार्षिक प्रतिवेदन एवं भावी कार्यक्रम की जानकारी सभी उपस्थित पेन्शनरों को दी गई।
वार्षिक प्रतिवेदन एवं भावी योजनाओं का पठन श्यामलाल डाबी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने किया। आय व्यय विवरण 2023-24 का पठन श्री महेन्द्र राखेचा,कोषाध्यक्ष ने किया। नवागन्तुक सदस्यों को शपथ त्रिलोक चन्द चौहान,प्रचार एवं संगठन मंत्री ने दिलवाई। आशीर्वचन मदन मोहन लाल माथुर दिया। गोपी किशन लोहिया, पदमसिंह रतनु ने भी अपने विचार रखे। समापन की घोषणा रामलाल शर्मा ने की।