ब्रिज भूमि ताइक्वांडो लीग का पोस्टर विमोचन
— 27 व 28 अप्रेल को भरतपुर में आयोजित होगी
जोधपुर। राजस्थान रंग स्पोर्ट्स इवेन्ट मैनेजमेंट कम्पनी द्वारा 27 व 28 अप्रेल को भरतपुर में आयोजित होने वाली ब्रिज भूमि ताइक्वांडो लीग का पोस्टर विमोचन पाज़ ताइक्वाडो अकादमी जोधपुर में किया गया।
पाज़ ताइक्वांडो अकादमी के मैनेजर धर्मेन्द्र मरेठा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान रंग के कॉर्डिनेटर व अन्तर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी मोहम्मद आसिफ मोयल व जोधपुर के लगभग 25 ताइक्वांडो प्रशिक्षकों एवं जोधपुर के अन्तर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने पोस्टर विमोचन समारोह में भाग लिया।