संत पीपा जी महाराज के जन्मोत्सव को लेकर सूर्यनगरी में श्रृद्धा का ज्वार उमड़ा

Gulam Mohammed, Editor, Seva bharati

जोधपुर। संत शिरोमणि पीपाजी महाराज की 701वी जयंती आज जोधपुर में श्रृद्धा एवं भक्ति भाव के साथ ‌मनायी जा रही है। पीपा क्षत्रिय समाज के लोगों में अपने आराध्य देव श्री पीपाजी महाराज के जन्मोत्सव को लेकर भारी उत्साह छाया हुआ है। सुबह से ही शहर के पीपा मन्दिरों पर भक्तों के पहुंचने का तांता लग गया था। लोगों ने अपने अपने घरों में आराध्य देव की पूजा अर्चना की बाद में शोभायात्रा में शामिल हुए।

श्री समस्त पीपी क्षत्रिय न्याति ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश चावड़ा तथा सचिव नरेश सोलंकी ने अतिथियों का स्वागत किया। चावड़ा व सोलंकी ने बताया कि 701वीं पीपा जयन्ती 23 अप्रैल को पूरे देश में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई जा रही है। जोधपुर में आज सुबह शहर के सभी पीपाजी महाराज के मन्दिरों पर प्रातः पूजा अर्चना के साथ ही हवन किया गया। समाज के लोगों ने अपने अपने घरों में आराध्य देव की पूजा पाठ कर विश्व शांति की प्रार्थना की।

विजय चौक स्थित पीपा जी के मन्दिर से करीब 11बजे शोभायात्रा विजेन्द्र गोयल की देखरेख में रवाना हुई। शोभायात्रा को सांसद राजेन्द्र गहलोत, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा, कांग्रेस प्रत्याशी करणसिंह उचियारड़ा, जेडीए के पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र सोलंकी, उप महापौर अब्दुल करीम जानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में पचास से अधिक झांकियां शामिल थी सबसे आगे घोड़ों का लवाजमा चल रहा था। इनमें संत पीपा महाराज की जीवनी से संबंधित झांकी के साथ ही भारतीय सनातन संस्कृति से ओतप्रोत झांकियां लोगों का मन मोह रही थी।

सूरसागर व विधानगर भवन से आने वाली झांकियां मुख्य शोभायात्रा में शामिल हुई। शोभायात्रा में 501 मातृशक्ति मंगल कलश चल रही थी। मुख्य शोभायात्रा विजय चौक मंदिर से रवाना होकर अजय चौक, उम्मेद चौक, त्रिपोलिया बाजार, सोजती गेट, नई सडक़, मोहनपुरा पुलिया होते हुए रातानाडा स्थित न्याति भवन पहुंची। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। उम्मेदचौक में पार्षद राजेश कच्छावाहा के नेतृत्व में क्षेत्र के निवासियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।विसर्जन के बाद रातानाडा स्थिति आर्य समाज के भवन में पीपा प्रसादी का आयोजन रखा गया। करीब दस हजार समाज बंधुओं ने सामूहिक प्रसादी में शिरकत की। इसी के साथ दो दिवसीय पीपा जयन्ती महोत्सव का समापन हो गया।

इसी प्रकार मसूरिया बाबा रामदेव मन्दिर के तत्वावधान में अनेक स्थानों पर पीपा जयन्ती समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। अध्यक्ष नरेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि मसूरिया,गुरां तालाब स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, दजिर्यों का चौक स्थित राम बंगला, चांद पोल स्थित बाबा के मन्दिरों पर सुबह पूजा अर्चना, सुन्दर काण्ड पाठ सहित सामूहिक प्रसादी का आयोजन किया गया।आज पीपा क्षत्रिय समाज के लोगों ने अपने अपने प्रतिष्ठान का अवकाश रखा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button