इशरत जहां ने प्रदूषण निवारण बोर्ड पाली में जेईएन का पद संभाला
जोधपुर/ पाली। सार्वजनिक निर्माण विभाग राजस्थान सरकार के अधीन प्रदूषण निवारण बोर्ड पाली में इशरत जहा ने बुधवार जेईएन पद पर रीजनल ऑफिस में पदभार ग्रहण किया।
इस दौरान पाली प्रदूषण निवारण बोर्ड पाली के सभी स्टॉफ ने स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। इस दौरान युसूफ खान, फिराज खान, आरीफ खान आदि मौजूद थे। वहीं इस दौरान समाजसेवी युसूफ रजा खान ने बधाई दी।