आगोत्तर सुधार मंडली ने गणगौर गार्डन में मनाया फागोत्सव
जोधपुर। सरदारपुरा, नेहरू पार्क के पास स्थित गणगौर गार्डन में आगोत्तर सुधार मंडली की ओर से फागोत्सव व स्वरुचि भोज का आयोजन हुआ।
मंडली की मंजू झंवर ने बताया कि इस दौरान संत मनोहर दास शास्त्री और कलाकारों द्वारा होरिया प्रस्तुत की गई, जिन पर राधाकृष्ण की झांकी बनी महिलाओं के साथ मंडली के सदस्य और भक्त पुष्प होरी खेलते हुए थिरकते हुए फाल्गुण की मस्ती में सराबोर नजर आए। सभी का आयोजन समिति द्वारा सम्मान किया गया। साथ ही सभी ने स्वरुचि भोज का लुत्फ उठाया।