28 विद्यार्थियों ने हासिल किए 99 से अधिक पर्सेन्टाइल

एलन जोधपुर का प्रियांशु सिटी टॉपर, जेईई-मेन-2024 जनवरी सेशन

जोधपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2024 के जनवरी सेशन का परिणाम जारी कर दिया। परिणाम में इस बार भी एलन जोधपुर के स्टूडेंट्स ने श्रेष्ठता साबित की है।

एलन जोधपुर के सेंटर हेड कपिल व्यास ने बताया कि एलन के प्रियांशु पालीवाल ने जोधपुर सिटी टॉप किया है। क्लासरूम स्टूडेंट्स ने 99.92 से अधिक पर्सेन्टाइल से अधिक स्कोर किया है। इसके साथ ही 28 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने 99 पर्सेन्टाइल से अधिक स्कोर किया है। जोधपुर में दूसरे व तीसरे स्थान पर भी एलन स्टूडेंट्स रहे हैं। इसमें माधव राठी और श्लोक शर्मा शामिल है।

बेहतर परिणामों की खुशी में एलन जोधपुर की ओर से रैली निकाली गई। रैलीएलन कैम्पस एमबीएम रोड से शुरू हुई जो कि मेडिकल चौराहा, शास्त्री सर्किल होते हुए पुनः एलन पहुंची। रैली में स्टूडेंट्स का उत्साह देखते ही बना।

नेशनल रिजल्ट में अभी तक देखे गए परिणामों के अनुसार एलन के 6 क्लासरूम स्टूडेंट्स ने ओवरआल 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है। इसमें 4 स्टूडेंट्स ने परफेक्ट स्कोर 300 में से 300 अंक प्राप्त किए हैं। परफेक्ट स्कोर करने वालों में एलन के क्लासरूम स्टूडेंट हिमांशु, आदित्य कुमार, नीलकृष्णा और दक्षेश मिश्रा हैं। इनके साथ ही इशान गुप्ता व मीत विक्रम भाई ने भी 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है। एलन की छात्रा द्विजा धर्मेश कुमार पटेल ने गर्ल कैटेगिरी में आल इंडिया टॉप किया है।
यह परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी तक हुई। 24 जनवरी को बीआर्क के लिए एक शिफ्ट में परीक्षा हुई। 27 जनवरी से 1 फरवरी के मध्य 5 दिनों में 10 शिफ्टों में बीई-बीटेक के लिए परीक्षा हुई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button