अब्बासी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष बुन्दू अब्बासी नहीं रहे

समाज में शोक की लहर

जोधपुर। अब्बासी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष व रेलवे से सेवानिवृत्त बुन्दू अब्बासी नहीं रहे। सोमवार शाम हृदय गति रूकने इंतकाल हो गया।

जानकारी के अनुसार समाज सेवी व मिलनसार जोधपुर रेलवे सेवानिवृत्त बुन्दू अब्बासी व पूर्व जिलाध्यक्ष अब्बासी समाज जोधपुर व पूर्व जिलाध्यक्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग संस्था रेलवे का सोमवार शाम को हृदय गति रूकने इंतकाल हो गया। जिन्हें मंगलवार सुबह 10 बजे शाह मशीउल्ल्लाह कब्रिस्तान दफनाया गया। बुन्दू अब्बासी के परिवार पीछे पत्नी, दो लडक़े, तीन लड़किया है। अब्बासी के इंतकाल से पूरे समाज में शोक लहर छा गई है। जिनकी फूलों की फातिहा व बैठक 14 फरवरी को दोपहर 2 बजे बड़ी मस्जिद बम्बा मोहल्ला रखी गई है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button