मिलन यात्रा को लेकर युवाओं में उत्साह, यात्रा पहुंची सोजत
-कांग्रेस के युवा नेता व जोधपुर यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी की मिलन यात्रा पाली लोकसभा में जारी
पाली/सोजत। जेएनवीयू यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस के युवा नेता सुनील चौधरी की मिलन यात्रा सोमवार को सोजत क्षेत्र में पहुंची। यात्रा ने विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर जनसंपर्क किया। जिसमें जेतनिया गेट, चवाण्डा भेरू नाथजी मंदिर, सब्जी मंडी चौराहा। अंत में रैली को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए एसडीएम कोर्ट पहुंची। जहां सोजत की जन संपर्क यात्रा का समापन किया। यात्रा के दौरान जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और स्थानीय व्यापारियों से मिलकर सहयोग और समर्थन की अपेक्षा की। चौधरी ने बताया कि पाली लोकसभा के सोजत क्षेत्र में हमने एक उत्कृष्ट जनसंपर्क यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा हमारे संगठन के जनसंपर्क यात्रा के शुभारंभ को नए ऊंचाईयों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कदम है। यात्रा के दौरान आमजन की समस्याओं को निकट से जाना गया।
जेसीबी से बरसाए फूल,किया स्वागत
वहीं यात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सहित आमजन ने यात्रा के काफिले पर जेसीबी से पुष्प वर्षा की। वहीं चौधरी का बड़े बुजुर्गो ने माला पहनाकर अभिनंदन किया।
यह रहे यात्रा में मौजूद
यात्रा के दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष महेंद्र पालरिया, पूर्व सेवादल अध्यक्ष रतन चौहान, महिला जिलाउपाध्यक्ष इंद्रा रतन पंवार, सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ देवासी, पार्षद सैयद साजिद अली पीर, पार्षद सुरेश वाल्मीकि, पार्षद जमीलुर रहमान, पार्षद नरेश, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत दवे, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष बीजा राम गहलोत, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी, युवा नेता किशनराम वाल्मीकि, एन एस यू आई अध्यक्ष साहिल घोसी, एन एस यू आई नेता भागीरथ पानुसा, विनोद भरनावा, प्रकाश, रूद्राक्ष, जितेंद्र, रवि, महेंद्र, सुनील, इमरान खान, नासिर, अरबाज सहित अन्य उपस्थित थे।