हज़रत सय्यद हैदर अली शाह रहमतुल्लाह अलैह के झंडे की रस्म 24 जनवरी
— कव्वाली प्रोग्राम 25 जनवरी को
जोधपुर। दरगाह के सज्जादा नशीन खादिम मुतवल्ली मोहम्मद असलम शेख ने बताया कि कौमी एकता सद्भावना की मिसाल हज़रत सय्यद हैदर अली शाह रहमतुल्लाह अलैह भदवासिया फाटक मेन भदवासिया फाटक, खेतानाडी, मंडोर रोड़, जोधपुर का उर्स मुबारक 24 जनवरी 2024 से 26 जनवरी 2024 तक बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।
जिसके अंतर्गत 24 जनवरी बुधवार को बाद नमाजे असर गुस्ल की रसम अता होगी उसके बाद मगरिब की नमाज के बाद झंडे की रस्म अदा की जाएगी, तकरीर का कार्यक्रम 25 जनवरी जुमेरात को बाद नमाज इशा, कव्वाली का प्रोग्राम गुरुवार रात को पेश किया जिसमें जयपुर के जाने-माने कव्वाल असलम, अकरम रजाकी द्वारा सूफी कलाम पेश किए जाएंगे एवं जोधपुर के कव्वाल कलीम आदिल अंदाज सूफी कलाम पेश करेंगे, आप सभी जायरिनों अकीदत मंदो का तहेदिल से इस्तकबाल करते हैं।