विशेषाभियान के तहत रैन बसेरों का निरीक्षण

बेसहारा व्यक्तियों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरीक्षण

जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा वर्तमान में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए खुले आसमान के नीचे रह रहे बेसहारा व्यक्तियो को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित रैन बसेरों/आश्रय स्थलों में दाखिल कराने का 16 दिसंबर, 2023 से 7 जनवरी, 2024 तक विशेषाभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव सुरेन्द्र सिंह सांदू द्वारा गुरूवार को कबीर नगर स्थित स्थाई रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरों की समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा रैन बसेरों में पाई गई कमियों को दुरूस्त करने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button