प्रथम राजस्थान ओपन बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित

रिपोर्टर मोहम्मद शफी पठान

प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम को 4000 रुपए की राशि भेंट की

जोधपुर। प्रथम राजस्थान ऑपन ईनामी बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 29-30 दिसंबर को महात्मा गाँधी स्कूल परिसर में आयोजित हुई। प्रतियोगिता मेें राजस्थान के 120 खिलाडिय़ों ने उत्साह में भाग लिया।

आयोजनकर्ता मेहबूब खान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम राजस्थान ओपन ईनामी राशि प्रतियोगिता 29 से 30 दिसम्बर तक महात्मा गाँधी स्कूल में परिसर आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में बीकानेर टीम विजेता व जयपुर की टीम उपविजेता रही। छात्रा वर्ग में बीकानेर ए विजेता व बीकानेर बी उप विजेता खिताब जीता। जिसमें प्रथम विजेता टीम को इनाम स्वरूप 4000 रुपए राशि भेंट की गई। उन्होंने बताया कि मिक्स डबल में सलोनी और अभिषेक सुथार विजेता रहे। वहीं उपविजेता टीम वंसिका आचार्य और विसनू डेल, छात्र वर्ग डबल विजेता में विसनू डेल और भुवनेश व्यास, उपविजेता अभिषेक सुथार और अजय सिंह रहे। छात्रा वर्ग में डबल विजेता हर्षिता स्वामी और काव्य स्वामी, उपविजेता सलोनी और प्राँजल डेल रही।
आयोजन सचिव मेहबूब खाँन ने जानकारी देते हुए बताया कि समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि राजस्थान बॉल बैडमिंटन संघ सचिव शौकत मँसूरी, अध्यक्षता जोधपुर रोटरी क्लब गरिमा, अध्यक्ष पारूल माहेश्वरी, विशिष्ट अतिथि सोनल गोटी, रफत खॉन, नरेश व्यास, नंदकिशोर प्रजापत, मोहम्मद इलियास आदि मौजूद थे। उन्होंने ने खिलाडिय़ों को पुरूस्कार वितरण किये। समापन अवसर पर पंकज मोहनोत ने सभी खिलाडिय़ों व मेहमानों का आभार व्यक्त किया। बैंडमिंटन प्रतियोगिता के दौरान राजस्थान बॉल बैडमिंटन संघ कमेटी के मेम्बर राकेश स्वामी, प्रियुरा, राखी, मोहम्मद शफी पठान, मो. साकीर, पीयुष जांगिड़, संजय जांगिड़, अब्दुल जी, देवेद्र जी, गोपाल जी, विरेद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button