डॉ. दिनेश ओझा स्मृति व्याख्यान का आयोजन

जोधपुर।  डॉ. दिनेश ओझा स्मृति व्याख्यान का आयोजन राजकीय सुमेर सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय, जोधपुर में  शनिवार को किया गया। जिसका विषय “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सूचना एवं प्रोद्योगिकी विज्ञान का पुस्तकालयों में उपयोगिता” था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजेंद्र सिंह राठौड़ पूर्व पुस्तकालयाध्यक्ष रक्षा विज्ञान प्रयोगशाला, विशिष्ट अतिथि डॉ. एस. डी. व्यास, पूर्व पुस्तकालयाध्यक्ष, वनस्थली विद्यापीठ विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथि प्रेम प्रकाश पारीक एवं डॉ. आनंद प्रकाश व्यास, पूर्व पुस्तकालयाध्यक्ष ने की ।

डॉ. डी. सी. ओझा का जन्म 16 जून 1948 को जोधपुर में हुआ इनकी प्रारंभिक शिक्षा, विद्याशाला स्कूल में हुई | जयनारायण विश्वविद्यालय से दो विषय में एम. ए. किया | इन्होंने वी. लिव. साइंस जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर से किया | एम. लिव. साइंस, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से किया | इन्होंने पी.एच.डी. राजस्थान विश्वविद्यालय से किया ।

इन्होंने राजकीय सेवा एस.टी.सी. स्कूल, जसवंतपुरा, जालोर में पुस्तकालयाध्यक्ष पद से प्रारंभ की | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजमहल, जोधपुर एवं राजकीय सुमेर सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय, जोधपुर में पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर अपनी सेवा दी | Ex-In charge Library and Principal Investigator Dr. Raheja Library, Central Arid Zone Reserch Institute, Jodhpur में रहे | वे राजस्थान पुस्तकालय संघ के अध्यक्ष 1998-2000, चेयरमैन IPLA हैदराबाद 1994-98 तक अन्य पदों पर अपनी सेवाएं दी ।

डॉ. राजेंद्र सिंह राठौड़ ने वर्तमान समय में सूचना एवं प्रद्योगिकी विज्ञान का उपयोग के बारे में चर्चा की | डॉ. एस. डी. ने सूचना एवं प्रद्योगिकी विज्ञान का पुस्तकालयों में उपयोग के बारे में बताया | प्रेम प्रकाश पारीक, संजय शर्मा, महेश जोशी, विजेंद्र सिंह कर्णावत, डूंगर सिंह राजपुरोहित ने डॉ. दिनेश ओझा की जीवन पर प्रकाश डाला |

कार्यक्रम का सञ्चालन तीर्थदास पूर्व पुस्तकालयाध्यक्ष ने किया तथा कार्यक्रम के अंत में जगदम्बा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button