नूरी इंटरनेशनल स्कूल के 9 खिलाड़ी ने जीते पदक
महाराणा प्रताप ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में
जयपुर/ जोधपुर l दिसम्बर: महाराणा प्रताप ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नूरी इंटरनेशनल स्कूल के 9 छात्रों ने भाग लिया और अपने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। इस प्रतियोगिता का आयोजन ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों ने भाग लिया।
*नूरी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने अलग-अलग आयु और भार वर्गों में भाग लिया और पदक हासिल किया:
- मोहम्मद अनस ने केडेट आयु वर्ग में 41 किलोग्राम के अंडर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
- समर खान ने केडेट आयु वर्ग में 33 किलोग्राम के अंडर सिल्वर मेडल हासिल किया।
- मोहम्मद शाहनवाज़ ने सबजूनियर आयु वर्ग में 27 किलोग्राम के अंडर गोल्ड मेडल हासिल किया।
- मुहम्मद तौफीक अहमद ने सबजूनियर आयु वर्ग में 25 किलोग्राम के अंडर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
- मुहम्मद हकीक अहमद ने सबजूनियर आयु वर्ग में 32 किलोग्राम के अंडर गोल्ड मेडल हासिल किया।
- मोहम्मद फ़ैज़ खान ने सबजूनियर आयु वर्ग में 38 किलोग्राम के अंडर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
- मुहम्मद फ़ैज़ ने सबजूनियर आयु वर्ग में 60 किलोग्राम के अंडर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
- मुहम्मद उस्मान ने केडेट आयु वर्ग में 53 किलोग्राम के अंडर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
- अली हसन ने जूनियर आयु वर्ग में 78 किलोग्राम के अंडर गोल्ड मेडल हासिल किया।
इस टीम के कोच मोहम्मद अम्मार रज़ा रहे और मोहम्मद शफ़ीक़ टीम मैनेजर रहे। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
इस महत्त्वपूर्ण प्रतियोगिता का आयोजन ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया और राजस्थान ताइक्वांडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में सवाई मान सिंह स्टेडियम, जयपुर में किया गया।
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से नूरी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने अपने विद्यालय, जिले और राज्य का नाम रौशन किया। इन खिलाड़ियों को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।