मानशाह बाबा का 149 वा उर्स 25 से 27 दिसम्बर
3 दिवसीय उर्स के मौके पर कही कार्यक्रम होंगे आयोजित
जोधपुर। महान सूफी संत हजरत सय्यद अली मान शाह बाबा बम्बा बारी वालो का 149 वा उर्स मुबारक 25 से 28 दिसम्बर तक दरगाह सजदानशीन पीर अब्दुल मनाया जा रहा है।
वाहिद मीनाई ने बताया की 3 दिवसीय चलने वाले उर्स में 25 दिसम्बर को झंडा वा ग़ुस्ल की रस्म, 26 दिसम्बर रात में तकरीर का आयोजन व 27 दिसम्बर कव्वाली जिसमे कपासन के मेहमान कव्वाल नुसरत कादरी वह जोधपुर के इरफान तुफैल और शौकत अंदाज कव्वाल अपने कलाम पेश करेंगे, 28 दिसम्बर सुबह 4 बजे कुल की रस्म वा दुआ के साथ उर्स का समापन होगा। वही उर्स को लेकर काफी जायरीन तशरीफ़ ला रहे है।