रक्तदान जागरूकता रैली निकाल दिया आमंत्रण

कल होगा विशाल रक्तदान महोत्सव

जोधपुर। सुमित्रा सेवा संस्थान की ओर से हर वर्ष की भांति 25 दिसम्बर को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर से पूर्व शनिवार को रक्तदान जागरूकता रैली निकाली गई। ऐसे में रक्तदान महोत्सव से पूर्व लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

संस्थान के संरक्षक जयवीर चौधरी ने बताया कि रक्तदान महोत्सव से पूर्व शहरवासियों को आमंत्रण देने और रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए रक्तदान जागरूकता वाहन और पैदल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों युवाओं ने भदवासिया 80 फीट रोड स्थित रक्तदान स्थल से लेकर पावटा, नई सड़क, जालोरीगेट, सरदारपुरा होते हुए मेडिकल कॉलेज के बाहर महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल तक पैदल चलकर रैली में भाग लिया। इस दौरान रैली के समापन पर शहर विधायक अतुल भंसाली ने युवाओं के उत्साह को देखकर सराहना की। रैली में नरेंद्र चौधरी, बिरमाराम सियाग, सुदर्शन उपाध्याय, सतपाल, पपुराम, रमेश चौधरी सहित सैंकड़ों युवा मौजूद रहे।

25 को होगा विशाल रक्तदान शिविर
जयवीर ने बताया कि अंतिम दिन 25 दिसम्बर को भदवासिया 80 फीट रोड स्थित मैदान में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित होगा। जिसमें करीब 15 हजार रक्तदाता अपने रक्त का दान करेंगे। रक्तदान महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button