रोटरी क्लब के अभिलाषा का 75वा अमृतम महोत्सव” प्लेटिनम जुबली 22 से 24 दिसंबर 

जोधपुर। रोटरी क्लब जोधपुर के प्लेटिनम जुबली का तीन दिवसीय कार्यक्रम (अमृतम पैलेस, बाई पास जैसलमेर जोधपुर रोड) में आयोजित करने जा रहा है तीनों ही दिन अलग अलग आयोजन होंगे इस प्लेटिनम जुबली के कार्यक्रम में मध्यप्रदेश राजस्थान के साथ ही पूरे भारत वर्ष से एक हजार सदस्य शिरकत करे।यह जानकारी आज प्रेस कांफ्रेंस में अध्यक्ष अशोक राठी, कॉन्फ्रेंस चेयरमैन डॉ. राम गोयल, अभिनव परिहार, शरद पटवर्धन, विनोद भाटिया पूर्व प्रांतपाल एव सलाहकार ने दी। 

उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर  को 4  बजे कार्यक्रम की शुरुवात झंडारोहण के साथ होगी जिसमे अंतरराष्टीय अध्यक्ष के प्रतिनिधि  कैलाश जेठानी व अंतर राष्टीय निदेशक डॉक्टर मनोज भाई देसाई,  प्रांतप्राल पवन खंडेलवाल रोटरी के गतिविधियों से अवगत करवाएंगे।

उन्होंने बताया कि23 दिसंबर  को एक सदस्यों की कार्यशाला आयोजित की जा रही रही जिसमे किस तरह  तरक्की की राह आसान होती है। आगे बढ़ना है उसी के संदर्भ में मारवाड़ी केटलर्स के सुशील शर्मा व भारत के अलग अलग कौने से आए विषय विशेषज्ञ  अपने सुझाव वह विचार साझा करेंगे।

 इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति बतौर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, लेफ्टिनेंट जनरल राकेश शर्मा  रहेंगे जो भारत वह चाइना के बारे में अनुभव सांझा करेंगे साथ ही विनोद भाटिया जोधपुर रोटरी क्लब के सलाहकार है जो रोटरी क्लब के अब तक 75 वर्ष की यात्रा की जानकारी देंगे।  किस तरह रोटरी क्लब ने जोधपुर शहर में अपना परचम फहराया। सामाजिक सरोकार कार्यक्रमों में अपनी अग्रणी भूमिका अदा करती है।

24 दिसंबर को कार्यक्रम का समापन होगा राष्टीय ख्याति प्राप्त हर्षवर्धन जैन (मोटीवेशन गुरु) शिरकत करेंगे अपने द्वारा रोटरी क्लब के सदस्यों में मोटीवेशन सबधित बात करेंगे। रोटरी को और किस उचाइयो पर ले जा सकते है उसी को लेकर प्रेरक रहेंगे।

उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर को 75 वें वर्ष हो रहे तो वही रोटरी क्लब की स्थापना 1905 में पोल्स पी हैरिस ने शिकागो अमेरिका में की थी। रोटरी क्लब विश्व के 210 देशों में 32000 हजार क्लब है इन क्लब में 12 लाख सदस्य जुड़े हुए।

जोधपुर में रोटरी क्लब की स्थापना 1948 को हुई थी रोटरी क्लब के प्रथम अध्यक्ष पीएस राव थे। जो एक आईसीएस ऑफिसर थे। अब तक 70 अध्यक्षों ने इसका जिम्मा उठाया अब वर्तमान में अध्यक्ष पद पर अशोक राठी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button