मण्डोर उद्यान में वरिष्ठ नागरिकों के सुविधा हेतु एसबीआई ने जेडीए को भेंट की गोल्फ कार

जोधपुर। आयुक्त, जोधपुर विकास प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार एवं उप महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक जोधपुर प्रमोद नारायण तिवारी की उपस्थिति में बुधवार को प्रातः 11ः30 बजे एसबीआई प्रशासनिक कार्यालय जोधपुर की तरफ से सी.एस.आर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) एक्टिविटी के तहत् वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा हेतु जोधपुर विकास प्राधिकरण को गोल्फ कार्ट (गोल्फ कार) मण्डोर उद्यान में संचालित करने हेतु सप्रेम भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान सचिव जेडीए डॉ. हरीतिमा, निदेशक अभियांत्रिकी जेडीए महेन्द्र सिंह पंवार, अधीक्षण अभियन्ता राकेश परिहार, अधिशाषी अभियन्ता ओमप्रकाश सोलंकी, क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई सुजीत कुमार सुमन, सहायक महाप्रबंधक एसबीआई उज्जवल कुमार सहित जेडीए एवं एसबीआई के अधिकारी मौजूद रहें।

मण्डोर उद्यान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप महाप्रबंधक एसबीआई प्रमोद नारायण तिवारी द्वारा आयुक्त जेडीए देवेन्द्र कुमार को चाबी प्रदान करते हुए गोल्फ कार सुपुर्द की गई। इस अवसर पर आयुक्त देवेन्द्र कुमार ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत् किया गया सहयोग अत्यन्त सराहनीय है एवं इस गोल्फ कार की सहायता से मंडोर उद्यान में आये निःशक्तजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को भ्रमण में अत्यन्त सुविधा होगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button