रेलकर्मियों ने किया आपदा प्रबंधन का जीवंत प्रदर्शन

जोधपुर। 61वें नागरिक सुरक्षा दिवस के उपलक्ष में उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल नागरिक सुरक्षा संगठन की ओर से बुधवार को पूर्ण प्रशिक्षण के साथ आपदा प्रबंधन व युद्ध की गतिविधियों का जीवंत संयुक्त अभ्यास का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवकों द्वारा प्रदर्शित विभिन्न गतिविधियों की सराहना की तथा महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा जारी नागरिक सुरक्षा दिवस के संदेश को पढ़ा और सभी दलों के प्रदर्शन की प्रशंसा की तथा ध्वजारोहण किया।

नागरिक सुरक्षा संगठन के बचाव दल, अग्निशमन दल, प्राथमिक चिकित्सा दल एवं वाईन सेवा का प्रदर्शन सराहनीय रहा। खतरे का सायरन बजाकर हवाई हमले से छोड़े गए बमों के प्रदर्शन के साथ राह चलते जनसमूह को ऐसी परिस्थितियों में किस प्रकार बचाव करते हुए शेल्टर लेना चाहिए, इसको जानकारी दी गई।

स्वयंसेवकों द्वारा इस अवसर पर भीषण आग लगने एवं अन्य
उपकरणों द्वारा आग बुझाने का जीवंत प्रदर्शन किया गया। बचाव दल की ओर से बहुमंजिला इमारतों पर से घायलों को विभिन्न तरीकों से उतारकर अस्पताल पहुंचाने का भी प्रदर्शन सराहनीय था।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल नागरिक सुरक्षा अधिकारी शिखर बी मारू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व कर्मचारी उपस्थित थे।

मंडल नागरिक सुरक्षा निरीक्षक नाथूराम गिटाला के नेतृत्व में मंडल के विभिन्न विभागों से आए कर्मचारी नरपत राम बसवाना, लक्ष्मण जावल, बंशीराम, मुकेश यादव, राकेश विश्नोई, अनिल चौधरी, महेंद्र सिंह, श्रीमती शोभा, चनणा राम, मानाराम, जगदीश, जगराम, स्वामी विवेकानंद अन्य सभी ने नागरिक सुरक्षा दिवस के आयोजन में सहयोग किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button