काजरी में विश्व मृदा दिवस आयोजित
जोधपुर। कजरी में मंगलवार को विश्व मृदा दिवस का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों को मृदा की उत्पादकता, उर्वरक क्षमता आदि के जानकारियां दी गई।
विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियब्रत सांतरा ने विद्यार्थियों को मृदा की उत्पादकता और उर्वरक क्षमता को बढाने एवं बढती मृदा चुनौतियों का समाधान करके मृदा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए प्रोत्साहित किया ।
डा. महिपाल चौधरी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए मृदा स्वास्थ्य दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा उसकी महत्वता के बारे में जानकारी प्रदान की ।
डॉ. महेश कुमार ने पश्चिमी राजस्थान की मुख्य मृदाओं एवं उनके संरक्षण के बारे में बताया। डॉ. आरएस यादव ने समेकित पोषण प्रबन्धन एवं खाद्यान सुरक्षा मृदा के बारे में तथा डॉ. मनोज परिहार ने मृदा स्वास्थय एवं उसके प्रबन्धन के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।
इसी के साथ डॉ. सौरभ स्वामी ने कृषि पारिथितिकी पर्यटन पार्क में विद्यार्थियों को मरू प्रदेश में पाये जाने वाले विभिन्न औषधिया एवं पेड़-पोधों से रूबरू करवाया तथा डा. ओपी मीणा, डा. एचएम मीणा, डॉ. श्रवण कुमार एवं डॉ. एम सरिता ने विद्यार्थियों के लिए प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की तथा विजयी विद्यार्थियो को पुरस्कार वितरण किये गये।
इस अवसर पर चौपासनी उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधपुर के विद्यार्थियों ने संस्थान में मृदा के महत्व के बारे में जाना एवं मृदा संग्रहालय का भ्रमण किया। चौपासनी विद्यालय के शिक्षक श्री एमएस पंवार ने संस्थान के निदेशक एवं वैज्ञानिको को इस प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत करवाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।