किराणा दुकान में पकड़ा अवैध मादक पदार्थ

स्मैक, अफीम का दूध और डोडा पोस्त बरामद, आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर।
निकटवर्ती धवा गांव में अपने घर में ही किराणा की दुकान चलाने वाले व्यक्ति को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया। उसकी दुकान से स्मैक, अफीम का दूध और डोडा पोस्त बरामद हुआ है। उससे अब इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
झंवर थानाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि धवा गंाव में रहने वाला मनोज कुमार पुत्र पूनाराम विश्रोई अपने घर में किराणा की दुकान चलाता है। जहां पर अवैध रूप से मादक पदार्थ भी सप्लाई करता है। इस पर पुलिस की टीम का गठन कर दुकान पर रेड दी गई। थानाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि दुकान से 4 ग्राम स्मैक, दो सौ ग्राम अफीम का दूध और 4 किलो के लगभग अवैध डोडा पोस्त मिला। इस पर दुकानदार मनोज कुमार को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से अब अग्रिम पड़ताल की जा रही है।
निजी कार्य से दिल्ली गया, चोर सेंध लगा गए
जोधपुर। शहर के शांतिप्रिय नगर देवनगर में एक बंद मकान में चोरी हो गई। परिवार का मुखिया अपने निजी कार्यवश दिल्ली गया था। 25 को लौटा तो चोरी का पता लगा। अज्ञात चोर चांदी केआइटम के साथ नगदी आदि ले गए। पीडि़त ने अब देवनगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।
देवनगर पुलिस ने बताया कि मूलत: जयपुर के करधनी गणेश कॉलोनी हाल शांतिप्रिय नगर में रहने वाले गोविंदसिंह पुत्र भागीरथ सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 21 अक्टूबर को अपने निजी कार्यवश मंडोर एक्सप्रेस से दिल्ली गया था। वापिस 25 को लौटा तो ताले टूटे मिले। घर में प्रवेश करने पर सारा सामान बिखरा मिला। अज्ञात चोर घर से छह हजार की नगदी, 25 हजार के चांदी के आइटम, एक कैमरा और दो हाथ घड़ी चुरा ले गए। पुलिस ने बताया कि अब सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button