एसकेजी कैन्सर हॉस्पिटल में रेडियोथैरेपी का शुभारम्भ 

जोधपुर। गोयल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर प्रा. लि. की एक नई यूनिट एसकेजी कैन्सर हॉस्पिटल, गुडा रोड, झालामण्ड में रेडियोथैरेपी सुविधा का शुभारम्भ किया गया । 

गोयल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. आनन्द गोयल ने बताया कि इस नए कैन्सर अस्पताल में अब कैन्सर के मरीजों को हर प्रकार के कैन्सर के ईलाज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी एवं जल्दी ही कैन्सर के मरीजों को चिरंजीवी की सुविधा भी मिल पाएगी।

डॉ. आनन्द गोयल ने बताया कि इस अस्पताल में पश्चिमी राजस्थान के प्राइवेट हॉस्पिटल की पहली  डयूल हाई एनर्जी ईएलकेटी सिनेर्जी लाईनर एकीलेटोर मशीन लगाई गई है, जो कि वी एमएटी, आईएम आर टी  और आईजी आरटी  टैक्नोलॉजी  से सुसज्जित है, जिससे यहाँ पर कैन्सर के मरीजों को रेडियोथैरेपी की सुविधा भी मिलने लग गई है।

एसकेजी कैन्सर हॉस्पिटल, गुडा रोड, झालामण्ड में कैन्सर विभाग की टीम में कैन्सर रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक शर्मा, पूर्व टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुम्बई, कैन्सर शल्य चिकित्सक डॉ. मोहित भारद्वाज, पूर्व एम्स हॉस्पिटल, जोधपुर एवं रेडियोथैरेपी डॉ. गौरव गहलोत, पूर्व गीतांजली हॉस्टिपल, उदयपुर शामिल है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button