जिला कलक्टर ने गांधी बधिर विद्यालय के विद्यार्थियों की समस्याएं सुन, संबंधितों को दिए आवश्यक निर्देश
जोधपुर। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को गांधी बधिर विद्यालय जोधपुर के छात्र-छात्राओं की समस्याओं पर सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विद्यार्थियों ने को मूक बधिर इन्टरप्रेटर, मूक बधिर अध्यापन के लिए अध्यापक, मैस एवं सफाई की व्यवस्था एवं प्रबंधन के आदि विषयों के संबंध में जिला कलक्टर अवगत करवाया।
हिमांशु गुप्ता ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद किया। छात्रों की मांगों को उनके द्वारा मौके पर ही निस्तारित करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारी श्री अनिल व्यास को निराकरण के लिए निर्देश दिए।
उन्होंने अध्यापकों (इन्टरप्रेटर) एवं मूक बधिर अध्यापन के लिए अध्यापक लगाने, विद्यालय की समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, आवश्यक संसाधन की खरीद आदि के संबंध में तुरन्त कार्यवाही कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।