सत्संग सुनकर श्रोता हुए भावविभोर
जोधपुर। चांदणा भाकर, ज्योति नगर, सिद्धनाथ रोड, महा गौतम ऋषि काॅलोनी स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार रात्रि सत्संग का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम संयोजक मोहन सिंह सोलंकी ने बताया कि इस दौरान भजन गायक विजय लौहार, पंकज जांगिड़, मोहित सिंह सोढा, गोरधन सिंह चौहान, अजय सिंह सोढा, विजय सिंह सोलंकी, वैभव वैष्णव, कमल सोलंकी आदि ने संतवाणी और देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान किया। जिन पर उपस्थित श्रोता भावविभोर हो गए। कार्यक्रम में हिम्मत सिंह चौहान, रघुवीर सिंह सोलंकी सहित मातृशक्ति व युवा साथियों ने सेवाएं दी।