संस्कार बाल निकेतन मे प्रतियोगिता का आयोजन
जोधपुर। संस्कार बाल निकेतन, उदयमंदिर में गांधी जयंती के अवसर पर आज मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने स्वच्छता का संदेश देते चित्र बनाकर स्वच्छता के लिये जागरूक किया। एंव स्वच्छ भारत मिशन में उत्साह पूर्वक अपनी सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी चौहान ने विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्त्व समझाते हुए गांधी जी के जीवन दर्शन से अवगत कराया । वहीं विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती नुसरत ने विद्यार्थियों को स्वच्छता हेतु दृढ़ संकल्प दिलाया और अंत में विद्यालय के सचिव श्री मुहम्मद साजिद टाक ने सभी का आभार व्यक्त किया।