सम्भागीय आयुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय का भी किया निरीक्षण

जोधपुर ग्रामीण। सम्भागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने मंगलवार को जोधपुर ग्रामीण के विधानसभा ओसियां में विधानसभा आम चुनाव 2023 की तैयारियों के संबंध निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड  कार्यालय ओसियां का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।  

मेहरा ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ओसियां की मतदाता सूचियों विशेष  संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और बीएलओ के कार्य की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने ईआरओ कार्यालय में कंप्यूटर पर आवेदनों की प्रगति का निरीक्षण किया और कार्य संतोषजनक पाया गया

उम्मेद नगर एवं भेरूसागर के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

सम्भागीय आयुक्त ने ओसियां विधानसभा क्षेत्र के उम्मेद नगर एवं भेरूसागर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान बीएलओ द्वारा मतदाता सूचियों के संबंध में नाम जोड़ने, विलोपन, स्थानान्तरण प्रक्रिया के फार्म के साथ दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि नवमतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए उनके जन्मतिथि का प्रमाण स्वरूप अंकतालिका या विद्यालय से जारी दस्तावेज जिसमें आयु संबंधी प्रमाण की जांच उपरांत नाम जोड़े। जिससे अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़े।

एम आधार ऐप से आयु  की पात्रता जांचने के दिए निर्देश

मेहरा ने एम आधार ऐप के माध्यम से आधार कार्ड में आयु संबंधी जांच करने के लिए निर्देशित किया गया। मतदाता सूची में अस्पष्ट मतदाताओं के फोटो को चिन्हित कर सही करने के लिए बीएलओ को निर्देशित किया गया। साथ ही बीएलओ रजिस्टर प्रमाणीकरण करने के निर्देश प्रदान किए। 

मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सम्भागीय आयुक्त ने सभी मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं जैसे रैंप,बिजली,पानी, शौचालय और फर्नीचर की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी श्री राजीव शर्मा एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button