मंच पर साकार हुआ सम्राट अशोक का युग

टाउन हॉल के मंच पर साकार हुआ सम्राट अशोक का युग

जोधपुर। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र,संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, प्रयागराज  के संयुक्त तत्वाधान में एक आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह का चौथा नाटक जय नारायण व्यास टाउन हॉल में मंचित हुआ।   जिसेमें दिल्ली की अपस्टेज आर्ट ग्रुप द्वारा रोहित त्रिपाठी के निर्देशन में नाटक सम्राट अशोक का मंचन किया गया । 

अकादमी अध्यक्ष श्रीमती बिनाका जेश ने अतिथियों का स्वागत करते हुए नाटक के निर्देशक का शॉल,बुके और मोमेंटो के द्वारा स्वागत किया । 

*कथा सार*

इस नाटक में सम्राट अशोक के तीन स्टेज को दिखाया गया है। चंद अशोक, कामाशोक एवं धम्म अशोक इन तीनों स्टेज में समयकाल की परिस्थितियों ने उसे सम्राट बनाया। पिता के द्वारा किया गया तिरस्कार उसे चंद अशोक बनने पर मजबूर किया। पत्नी का साथ नहीं मिला तो वो कामाशोक बन गया। युद्ध में लाखों के मरने की पीड़ा ने उसे बुद्ध की शरण में जाने को विवश किया। इस नाटक में अशोक के मार्मिक जीवन को चित्रित किया गया है। 

*मंच पर*

सम्राट अशोक- दिशांत मल्होत्रा, बिंदुसार/सागरमने- अनिकेत, तिस्स- प्रिंस मिश्रा, उपगुप्त/कात्यायन- अभिमन्यु, राधागुप्त- अविनाश तिवारी, भिक्कू समुद्र- वैभव जैन, तिष्यरकषिता- हिना, देवी- प्रीती यादव, नंदिता- रूपल, महिंद/शब्दकार- श्रेष्ठ, कुणाल- अर्पित ठाकुर, चक्रपामी- शैलेन्द्र, रूपाकार- सुजीत, सैनिक- राहुल।

*मंच परे*

निर्देशक- रोहित त्रिपाठी, लाइट- मुकेश झा, कॉस्टूम- आकृति, मेकअप- राजेश।

कार्यक्रम का संचालन एम एस ज़ई  द्वारा किया गया। अकादमी सचिव एल एन बेरवा ने बताया की कल शाम 7:15 बजे व्योमेश शुक्ला निर्देशित रुक्मिणी संस्थान वाराणसी के नाटक राम की शक्ति पूजा का मंचन किया जायेगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button