अलहान बक्स ने ब्राउन मैडल जीता
– अन्डर-17 जिलास्तरीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता गौशाला में आयोजित
जोधपुर। सैन्ट एन्स सीनियर हायर सैकेण्डरी स्कूल के हौनहार खिलाड़ी अलहान बक्स ने गोशाला मैदान में चल रही अण्डर—17 जिलास्तरीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता में ब्राउन मैडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कोच प्रवीणसिंह भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि अण्डर—17 जिलास्तरीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता गोशाला मैदान में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सैन्ट एन्स सीनियर हायर सैकेण्डरी स्कूल के खिलाड़ी अलहान बक्स ने ब्राउन मैडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के वैभव जांगिड़, आदित्य राणा, ऋषभ राठी, मनन आदि प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय परिवार खुशी जाहिर की गई। अंत में इस प्रतियोगिता विजेता टीम के को विनर एवं समस्त खिलाडियों को मैडल से सम्मानित किया गया।