जन्नत ने मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हसिल किया

— आठवीं छात्रा जन्नत ने मॉडल प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित

जोधपुर। राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, उदयपुर एवं राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अल्पभाषा राजमहल, जोधपुर, सेक्टर 17, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान मेला 2023-24 में छात्रा जन्नत पुत्री मोहम्मद आशिक कक्षा आठवी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिवांचीगेट ने जूनियर वर्ग में जीवनशैली आधारित मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रधानाचार्य व कार्यक्रम संयोजक शमीम ने जानकारी देते हुए छात्रा जन्नत को वैज्ञानिक सोच एवं कौशल तथा जनसंख्या शिक्षा के प्रति सकारात्मक अभिवृति के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने प्रथम पुरस्कार मोमेन्टों व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button