आपसी रंजिश के चलते मारपीट कर चैन और नकदी छीनी
जोधपुर। आपसी रंजिश के चलते रास्ता रोककर मारपीट करने और डरा धमका कर नकदी और सोने की चैन छीनने का मुकदमा महामंदिर थाने में और मारपीट करने और डराने धमकाने का दूसरा मुकदमा पीडि़त ने महामंदिर थोन में मां बेटी के खिलाफ दर्ज कराया।
बनाड़ थाने में दी रिपोर्ट मेंं एक व्यक्ति ने बताया कि 21 सितंबर को दईकड़ा गांव में आरोपी ने उसके और उसक साथ रास्ता रोककर मारपीट की और उसके गले में पहनी सोने की चैन और नकदी छीनने के साथ बीच बचाव में आयी उसकी पत्नी के साथ दुव्र्यवहार कर लज्जा भंग की।
इसी प्रकार महामंदिर थाने में दी रिपोर्ट में मूलतया सिरोही के नयासनवाड़ा हाल पावटा सी रोड़ निवासी मुकेश पुत्र ओबाराम सरगरा ने पुलिस को बताया कि खुशबु कुमारी पुत्री राहुल कुमार, शारदा देवी पत्नी राहुल सरगरा निवासी वागेश्वरी जी सिटी के पास एयरपोर्ट रोड़ आदिपुर गांधी धाम ने उसका पावटा सी रोड़ क्षेत्र में आकर उसके साथ मारपीट की।