दुकानदार को चकमा देकर ले भागा आईफोन

रेस्टोरेंट के गल्ले से हजारों की नकदी पार

जोधपुर। मोबाईल शॉप पर दुकानदार को स्केनर से पैमेंट करने का झांसा देकर 65 हजार का आईफोन चुराकर ले जोन का मुकदमा दुकानदार ने उदयमंदिर थोन में और रेस्टोरेंट के काउंटर से 39 हजार की नकदी चोरी का मुकदमा मालिक ने नाम जद आरोपी के खिलाफ माता का थान थाने में दर्ज कराया।

उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में रायबहादुर मार्केट में स्थित अर्पित ट्रैडर्स के मालिक सुरेशसिंह पुत्र हीरालाल राजपुरोहित ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर को एक युवक उसके यहां पर मोबाइल फोन खरीदने आया और उसने आईफोन 14 पसंद कर स्केनर से आन लाईन पेमेंट का कहकर मोबाईल चोरी कर ले गया। चोरी कर ले गये मोबाईल की कीमती 65 हजार रूपये बतायी जा रही है।
इसी प्रकार माता का थान थाने में दी रिपोर्ट में जगदम्बा कॉलोनी माता का थान निवासी दिनेश पुत्र श्रवणराम गहलोत ने पुलिस कोबकताया कि परिहार नगर बैंक ऑफ बडौदा के सामने ुसकी मां श्री भवानी रेस्टोरेंट एण्ड दाल बाटी की दुकान है जहां पर 21 सितंबर को दुकान से नागौर जिले ेक लाडनू कस्बा निवासी विशाल चौहान पुत्र अशोक चौहान काउंटर पर बने गल्ले में रखी 39 हजार रूपये की नकदी चुराकर ले गया।
जुआंरी गिरफ्तार :- बनाड़ थाने के हैडकांस्टेबल नरपतराम ने 21 सितंबर की दोपहर के समय शांति पैट्रोल पंप के पास जुआ खेल रहे भूराराम, राजूसिंह और कैलाश को गिरफ्तार कर दावपर लगी राशि जब्त की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button