ममता परिहार के नेतृत्व में गन्दे पानी मे खडे होकर किया

सारण नगर में परिवर्तन सकल्प यात्रा का स्वागत

जोधपुर। परिवर्तन सकल्प यात्रा ने जब जोधपुर मे प्रवेश कर सरदारपुर विधानसभा के सारण नगर पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने ममता परिहार के नेतृत्व में क्षेत्र में जल भराव की समस्या को लेकर गन्दे पानी के बीच खड़े रहकर रथ का स्वागत किया। आप को बता दे कि प्रदेश और देश की राजधानी की ओर जाने वाले रास्ते पर बसी कालोनियों जिसमे सारण नगर व आसपास के इलाकों के लोग इस जलपराओं की समस्या से कई वर्षो से समय से जूझ रहे हैं लेकिन सरकार चाहे कांग्रेस की हो या भाजपा की सिर्फ इस रोड़ पर समस्या के समाधान के वादे और दावे किये जाते है लेकिन हकीकत के हालातो से क्षेत्रवासी और इस रोड़ पर आने जाने वाले वाहन चालकों को रूबरू होना पड़ता है।

इस अलग तरह के स्वागत के बाद केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से बातचीत कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की विधानसभा के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। यहा से लेकर से राजस्थान के विकास मे जितने खड्डे है गहलोत ने किए है उतने ही खड्डे यहां से लेकर के पावटा तक खड्डे है। राजस्थान को छलनी छलनी करने का काम गहलोत सरकार ने किया है । शेखावत ने कहा की ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ चुका है। भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी तो इस समस्या का समाधान सबसे पहले किया जाएगा ।

रामदेवरा से शुरू हुई परिवर्तन सकल्प यात्रा का समापन जोधपुर पहुंच कर हुआ । इस समापन समारोह का आयोजन जोधपुर के गांधी मेदान मे हुआ था। समापन समारोह के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,भाजपा नेता ज्योति मिर्धा, जोधपुर भाजपा प्रभारी वासुदेव देवनानी, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास सहित भाजपा नेतागण मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button