पैदल यात्रा में भक्तों में नजर आया उत्साह
मसूरिया बाबा रामदेव मंदिर के लिए
जोधपुर। समाजसेवा, मानव सेवा, गौसेवा और पशु-पक्षियों की सेवा में सदैव तत्पर व प्रयासरत गणेशाय रिलीफ समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष कि भाति इस वर्ष भी मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मन्दिर के लिए पैदल यात्रा की गई।
समिति के अध्यक्ष हर्ष चौहान ने बताया कि हाथीराम का ओडा स्थित श्री दीनानाथ मंदिर से शाम 7 बजे गाजे-बाजे और ध्वजा के साथ जयकारे लगाते और बाबा के भजनों पर झूमते हुए बाबा रामदेव मन्दिर मसूरिया के लिए रवाना हुई। जिसमें समिति सदस्य सहित अनेक भक्त शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा बाबा के भक्तों का भव्य स्वागत किया गया।