भगवान देवनारायण का भादवी छठ महोत्सव मनाया
भगवान के दर्शनार्थ दिनभर भक्तों की रेलमपेल रही
जोधपुर। गुर्जर समाज के आराध्य देव व भगवान विष्णु के अवतार श्री देवनारायण भगवान का भादवी छठ महोत्सव रातानाडा स्थित श्री देवनारायण मंदिर में मंदिर सेवक रामप्रसाद महाराज के सानिध्य में और मंदिर समिति के बाबुलाल हांकला, बलविरेंद्र भडाणा, महेश धाभाई, राजेन्द्र हांकला, मुकेश कटारिया, राजेन्द्र कटारिया, किशनलाल कालस, दीपक हांकला, रामनिवास जियाणा व हरीश नागर सहित समाजबंधुओं व श्रद्धालुओं की मेजबानी में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम संयोजक मूलाराम फारक ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में आकर्षक फूलमंडली, रंगोली व दीपमालाओं से सजावट के साथ देव प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान के दर्शनार्थ दिनभर भक्तों की रेलमपेल रही। भगवान को भोग लगाने के लिए भक्त अपने घरों से खीर चूरमा का प्रसाद बनाकर लाऐ और भोग के पश्चात प्रसाद भक्तों में वितरण किया गया। ढोल और नंगाड़े के साथ हुई संध्या आरती के पश्चात भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें भजन गायक पंकज जांगिड़, मंजू डागा, प्रियंका बोराणा, बाबु झंवर, मनीष सोनी, अजय सिंह सोढा और कार्तिक ने भगवान देवनारायण और देवी-देवताओं के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जिन पर सुदामा का स्वांग रचे सवाई राम चौधरी सहित मंदिर समिति सदस्यों, मातृशक्ति, नवयुवक मंडल व उपस्थित श्रद्धालुओं ने भाव नृत्य किया। मंदिर समिति की ओर से कलाकारों व अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।