निहारिका पार्क प्रताप नगर में गणेश उत्सव की धूम
गणेश श्रृंगार आरती पार्षद अजय जोशी परिवार ने की
गणेश उत्सव के दौरान 56 भोग सहित कई धार्मिक आयोजन किए जाएंगे
जोधपुर। सर्वेश्वर मित्र मण्डल द्वारा प्रताप नगर स्थित निहारिका पार्क में गणेश मूर्ति की स्थापना की गई। वहीं शाम—सुबह गणेश आरती सहित कई धार्मिक आयोजन किए जा रहे है।
सर्वेश्वर मित्र मण्डल के विनोद चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष निहारिका पार्क प्रताप नगर में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई है। वहीं शुक्रवार को शाम पार्षद अजय जोशी परिवार ने गणेश जी श्रृंगार आरती कर दर्शन लाभ लिया। पुजारी विनो ओर रोहित राधे द्वारा म़ंत्रोच्चार से विधिवत पूजन सम्पन्न करवाया गया। चौहान ने बताया कि प्रताप नगर के बच्चों द्वारा अपने गुल्लक पैसे एकत्रित कर गणेश मूर्ति की स्थापना की गई है। प्रतिदिन सुबह—शाम भगवान की गणेश की आरती कर प्रसादी का वितरण किया जा रहा है।
प्रतिदिन मोहल्लेवासी दर्शन लाभ ले रहे है। चौहान ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान 56 भोग सहित कई धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। इस दौरान सर्वेश्वर मित्र मण्डल के विनोद चौहान, रोहित चौहान , कृष्णा जोशी, नवनीतसिंह राठौड़, तन्मय सिंह भाटी, रौशन चौहान, दिव्यांशु चौहान, भव्यसिंह शेखावत, रजब अली, नमन माहेश्वरी, पंकज केवलरामानी, सारांश गोस्वामी, गौरव व्यास सहित सभी का सराहनीय सहयोग रहा है।