हजरत शाह नूर मोहम्मद जाकिर औलिया का उर्स मनाया
जोधपुर। हजरत शाह नूर मोहम्मद जाकिर औलिया कस्फी का पहला उर्स मुबारक मनाया गया।
ये उर्स मुबारक शहजादा नसीन पीर अब्दुल कय्यूम—अल—कादरी चिश्ती दातारी ने अपने घर लढ्ढा कॉलोनी पुरानी लोको में बड़े धूमधाम से मनाया।
जिसमे कवाल शौकत अंदाज एण्ड पार्टी ने मनमोहक कलाम पेश किए।
इस दौरान पीर अब्दुल कय्यूम मुख्य अतिथि के रूप मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद नईम सिलावट, आशिक खान मुन्ना भाई, असलम भाई, शेरू भाई, बिलाल भाई, रसीद भाई, गुलाम मोहम्मद, नसरुद्दीन, इफ्तिखार हुसैन, रमजान भाई, एडवोकेट ज़हीर अब्बास, फिरोज भाई, मोहसिन भाई, रजब अली भाई, आसिफ भाई, यासीन भाई, राजू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कव्वाली के बाद लंगर का भी इंतजाम था। लोगो को तस्लीम किया गया। उर्स समापन के अवसर सभी का दस्ताबंदी व देश मे अमन चैन भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गई।