द रॉयल ग्रुप ने रक्तदान कर मरीज की जान बचाई
जोधपुर। मथुरादास माथुर अस्पताल भर्ती गंभीर मरीज के परिजनों का द रॉयल ग्रुप के सदस्य मेम्बर सोहेल खान को कॉल कर रक्त की आवश्यकता जताई। जिस पर द रॉयल ग्रुप के सोहेल खान तुरन्त तीन डोनर को लेकर मथुरादास माथुर अस्पताल ब्लड बैंक में पहुंचे। जिस पर इरफान पठान, वाजिद खान, सोहेल खान ने रक्तदान कर गंभीर मरीज की जान बचाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन माह हर व्यक्ति को एक बार रक्तदान करने से तुरन्त रक्त कवर हो जाता है।