महाविद्यालय की छात्राओं को सिखाई मतदान की प्रक्रिया
केएन कॉलेज की छात्राओं ने दिखाया उत्साह
जोधपुर। जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में जेएनवीयू के कमला नेहरू महिला महाविद्यालय जोधपुर में गुरूवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं मुख्य स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अभिषेक सुराणा के मुख्य आथित्य में हुए कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में छात्राओं को पीपीटी के माध्यम से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्रीमती मनमीत कौर ने निर्वाचन आयोग की विभिन्न एप जैसे सक्षम एप व वोटर हेल्प एप के बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय की छात्राओं को वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करवाया गया तथा मतदान प्रशिक्षण तहसीलदार श्रीमति भार्गवी जिला स्तरीय टीम द्वारा इवीएम मशीन, वीवीपीटी मशीन के काम करने के साथ मतदान करने का प्रशिक्षण दिया गया।
यूथ चला बूथ अंतर्गत युवा बनें ब्रांड एम्बेसडर
श्री सुराणा ने बताया कि निर्वाचन आयोग की यूथ चला बूथ थीम को ध्यान में रखकर सभिन्युवाओं को आगे आकर मतदान करना चाहिए ,इसके लिए श्री सुराणा ने युवाओं से वोटर आई-डी कार्ड बनाने व अनिवार्य रूप से मतदान करने का आहवान किया।
इसके साथ ही शत प्रतिशत मतदान के लिए कॉलेज में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब तथा कॉलेज इलेक्शन के ब्रांड एम्बेसडर बनाएं। इसी के साथ अपने आस पास तथा मोहल्ले में वोटर हेल्पलाइन एप, विजिलेंस एप व केवाईसी एप आदि के बारे में प्रचार-प्रचार करने हेतु ब्रांड एम्बेसडर बनाने का आहवान किया। जिससे ज्यादा से ज्यादा आम नागरिक को मतदान में जोड़ने का सहयोग होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मतदान में सहभागिता बढाने और निष्पक्ष एवं निर्भिक होकर मतदान करने का संकल्प भी लिया।
गीत के माध्यम से जन जागरूकता का दिया संदेश
बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ.बी.एल सारस्वत ने मतदान के लिए जागरूक करने के लिए श् हो जाओ तैयार साथियोंश् का गीत प्रस्तुत कर मतदान हेतु प्रेरित किया गया।
केएन कॉलेज निदेशक ने छा़त्राओं से किया सहयोग का आहवान
कार्यक्रम में केएन कॉलेज निदेशक डॉ.संगीता लुक्कड़ व कॉलेज काउसिंल सदस्य डॉ.कांता कटारिया ने महाविद्यालय में प्रवेशित बालिकाओं को मतदान की प्रक्रिया समझाते हुए कहा कि पहली बार मतदान करने वाली छात्राओं को लोकतंत्र में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की।
यह रहे उपस्थित
स्वीप कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी जानकी दास चौहान, आशीष माथुर, डॉ.राजश्री राणावत, कॉलेज काउसिंल सदस्य डॉ.कांता कटारिया, प्रोक्टर टीम रामलाल सैनी, एसएस मीणा, श्वेता झा, डॉ.ओमप्रकाश सहित अन्य उपस्थित रहे।
संलग्नः फोटो KN 01, 02, 03