उपन्यास उमादे को हिन्दी सेवा पुरस्कार – 2023

जोधपुर। जनवरी 2022 में भारतीय ज्ञानपीठ से प्रकाशित कृति उमादे का तीन महीने बाद अप्रैल 2022 में ही दूसरा संस्करण आया और लगभग पौने दो वर्ष की इस यात्रा में आखिल भारतीय और राज्य स्तरीय आधा दर्जन से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित कृति उमादे को अब राजस्थान सरकार के भाषा एवं पुस्तकालय विभाग द्वारा राज्य-स्तरीय हिन्दी सेवा पुरस्कार – 2023 से सम्मानित किया गया ।

बिड़ला सभागार, जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय भव्य समारोह में हजारों विद्वजनों की उपस्थिति में कृति ‘उमादे’ के लेखक डॉ. फतेह सिंह भाटी को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार, डॉ. बीडी कल्ला ने प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष उच्च शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार, राजेन्द्र यादव ने कृति उमादे के लिए पुरस्कार स्वरूप 50 हजार का चेक भेंट किया।

स्कूल शिक्षा तथा भाषा एवं पुस्तकालय विभाग के शासन सचिव नवीन जैन, आईएएस राजस्थान सरकार ने डॉ. भाटी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। भाषा एवं पुस्तकालय विभाग की निदेशक सोविला माथुर एवं उप निदेशक रेणुका राठौड़ ने श्री फल व पुस्तक देकर लेखक को सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गांधी शांति प्रतिष्ठान, दिल्ली के निदेशक कुमार प्रशांत ने प्रकृति को बचाए रखने के लिए डॉ. भाटी को पौधा भेंट किया । भाषा एवं पुस्तकालय विभाग द्वारा मिली जानकारी अनुसार हिन्दी साहित्य के अंतर्गत मिली लगभग पांच दर्जन पुस्तकों में विभाग द्वारा तय प्रबुद्ध लोगों की चयन समिति द्वारा उपन्यास उमादे को पुरस्कार के लिए चुना गया ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button