संविधान आपके द्वार के अंतर्गत संविधान की ख़ूबसूरती से रूबरू हुए विद्यार्थी
जोधपुर। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के अंबेडकर अध्ययन केंद्र और लोक प्रशासन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे संविधान आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन इस बार पीपाड के श्री शांति बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। विद्यालयी बच्चों हेतु यह कार्यक्रम पहली बार था।
प्रस्तावना के पाठ के बाद स्कूली बच्चों को संविधान निर्माण की कठिनाइयों, प्रक्रिया तथा ख़ूबसूरती से परिचित करवाया गया। इसके बाद निदेशक डॉ दिनेश गहलोत ने मौलिक अधिकारों पर प्रकाश डाला। निष्कर्ष के निदेशक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि मूल अधिकार के साथ कर्तव्य की जानकारी हर नागरिक हेतु ज़रूरी है।निदेशक डॉ दिनेश गहलोत ने बताया कि स्कूली विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान के निर्माण की प्रक्रिया तथा संविधान निर्माण की कठिनाइयों को समझा।
कार्यक्रम के अंत में मूल कर्तव्यों का वाचन करवाते हुए संविधान की पालना की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक गोबरसिंह कच्छवाहा, निष्कर्ष संस्थान के निदेशक जितेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।