खादी एवं ग्रामोद्योग प्रकोष्ठ जोधपुर की बैठक संपन्न

जोधपुर । खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के मीडिया प्रभारी युधिष्ठिर पुरोहित ने बताया कि जोधपुर में आज अध्यक्ष राजकुमार व्यास की अध्यक्षता में सम्पूर्ण कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी।

इसमें खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड राजस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.डी.व्यास, पर्यवेक्षक व सूरसागर से विधानसभा प्रत्याशी रहे प्रोफेसर डॉ अयूब खान, चौपासनी ब्लॉक मंडल अध्यक्ष पूरनसिंह राजपुरोहित,नंदनवन मंडल के अध्यक्ष दीपक शर्मा, वार्ड नंबर 12 दक्षिण के पार्षद प्रतिनिधि सुनील सुथार, वार्ड नंबर 2 के पार्षद भंवरलाल नायक, कालीबेरी वार्ड अध्यक्ष नरेंद्र पारीक, प्रदेश जनरल सेक्रेटरी महेश पुरोहित आमंत्रित सदस्य के रुप में सम्मिलित हुए।

सर्वप्रथम अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने स्वागत अभिनंदन किया। तत्पश्चात खादी ग्रामोद्योग बोर्ड जोधपुर की नवीन कार्यकारिणी का परिचय करवाया गया। कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम की अगली कड़ी में एस.डी व्यास व‌ अयूब खान ने खादी एवं ग्रामोद्योग के विचार की उत्पत्ति से लेकर वर्तमान में इसकी सार्थकता पर व्याख्यान दिया साथ ही भविष्य में हम किस प्रकार इसके माध्यम से समाज के कमजोर तबकों की सहायता करके मानवता, प्रदेश व‌ राष्ट्र के विकास में योगदान व भागीदारी का निर्वहन कर सकते हैं इस पर परिचर्चा की। बैठक में उपाध्यक्ष सुनील प्रजापत, साकेत पुरोहित, ज्योति सोलंकी, अक्तर खां व ओमप्रकाश गहलोत, संगठन महासचिव गणपतलाल शर्मा व नरेंद्र कुमार शर्मा, महासचिव बुधराम जयपाल, मुकेश चौहान, रामेश्वर भाटी, राकेश गहलोत, ताराचंद गुर्जर व धर्माराम ओड, सचिव मांगीलाल बोहरा, जाकिर मारवाड़, इक्लास खान मैहर, ओमप्रकाश भील, हीरालाल प्रजापत व यश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमावत, प्रवक्ता नवीन पारीक, मीडिया प्रभारी युधिष्टर पुरोहित व दिलीप सेन, सदस्य किशन सोलंकी व धर्मेंद्र राठोड़ एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button