सिविल अस्पताल में मरीजों और परिजनों में बांटा खाना
लायसं क्लब ऑफ अहमदाबाद ने की सेवा पहल
जोधपुर। मुस्करा कर ख़ाना किसी को खिलाकर तो देखिए कुछ यूं इंसानियत का फर्ज़ निभाकर तो देखिए की भावना से।लायंस क्लब ऑफ़ अहमदाबाद राजनगर परिवार द्वारा की ओर सिविल हॉस्पिटल्स के किडनी विभाग में अशक्षम दर्दियो के कऱीब 415 परिजन के साथ ख़ाना साझा कर सेवा की प्रवृति अपना कर अपनी समाज के प्रति अपनी जि़म्मेदारी निभाने का प्रयास किया।
इस सेवा के कार्यक्रम में क्लब के पास्ट प्रेसिडेंट दीपक छाजेड प्रायोजक स्वरूप सहयोगी बने और अपने हाथों से सबको ख़ाना परोसकर खिलाया। कार्यक्रम सहयोगी शैली बापना के अनुसार इस सेवा कार्य में क्लब के अध्यक्ष राकेश सुतरिया, महामंत्री जयेश बोहरा, पूर्व अध्यक्ष श्रेनिक जैन और रमेशजी चोपड़ा ने उपस्थित रहकर मरीजों और उनके परिजनों को खाना खिलाया।