कांग्रेस मण्डल बाईजी तालाब की  बैठक आयोजित

जोधपुर। बाईजी तालाब मण्डल कांग्रेस कमेटी की प्रथम बैठक रविवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी जोधपुर उत्तर के अध्यक्ष सलीम खान साहब की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि जोधपुर शहर विधायका मनीषा पंवार विरिष्ठ अतिथि के रूप में सर्राफा बाजार के ब्लॉक अध्यक्ष अक्तर खान थे, बैठक का आयोजन बाईजी का  तालाब स्तिथ घांची समाज की बगेची के नवीन भवन की गई। बाईजी तालाब मण्डल के अध्यक्ष राधेश्याम सोलंकी ने सभी अतिथियों का साफा ओर माला पहना उनका स्वागत किया। इस बैठक में मनोनीत पार्षद कानाराम भाटी व सरदार बलदेव सिंह,पार्षद प्रतियाक्षी दिव्या सोलंकी व नरेन्द्र पुरोहित सहित सभा में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकतार्ओं का सम्मान किया गया।

मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम सोलंकी ने कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा की हमे एकजुट होकर घर घर जाकर इन योजनाओं का प्रचार करना चाहिए ताकि समय आने पर आम जान हमारा साथ दे और एक बार पुन: राजस्थान में कांग्रेस की सरकार चुनी जा सके। अपने संबोधन में शहर विधायका मनीषा पंवार ने राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याण की सभी योजनों की विस्तृत जानकारी दी तथा अपने द्वारा कराये गये कार्यों की भी जानकारी कार्यकतार्ओं को दी उन्होंने कहा हर क्षेत्र में रिकॉर्ड समय में बाईजी के तालाब का निर्माण कराया गया ताकि आम जान को यहां एक अच्छे पार्क की सुविधा शहर के भीतरी परकोटे में मिल सके और इससी क्षेत्र में जानता क्लिनिक का निर्माण करवाया गया ताकि स्वस्थ की समस्या होने पर क्षेत्र वसीयो को ज्यादा दूर जाना ना पड़े, उन्होंने बताया कि पिछली सरकार की उपेक्षा की वजह से महात्मा गांधी चिकित्सालय की ओपीडी का कार्य अटका रहा और इसको पूरा करने का काम यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा कराया गया और उन्होंन विधायक कोटे से 40 लाख की राशि से चिकित्सालय में आईसीयू का निर्माण कराया ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ सुविधा मिलसके और साथ ही आश्वासन दिया की अगर क्षेत्र में कोई अधूरा कार्य है जो उसे भी जल्द ही समय रहते पूरा करा दिया जायेगा ।

अपने अध्यक्षीय सलीम खान ने उद्बोधन में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आमजन को बड़ी राहत  प्रदान करने के  लिए राहत  शिविरों का आयोजन किया  जिसमें निम्न दरों पर आम जन  को अपने मकान का हक दिया गया  साथ ही साथ उन्होने हैं राजस्थान सरकार की पशुधन बीमा योजना के बारे में  में विस्तृत जानकारी दी और कहा कि जिन्हें लगता है कि सारे काम वोटों के लिए होते हैं और जिनके वोट भी नहीं है उनके लिए भी मुख्यमंत्रीजी सोचते हैं और यह उनके करुणा का एक बेहतरीन उदाहरण है मंच का संचालन ओर धन्यवाद भाषण मण्डल सगठन महामंत्री रोहित छंगाणी ने किया व सभी आभार भी व्यक्त किया।

इस बैठक में महेश बोराणा,  अधिवक्ता अन्नतराम निकुब, मनोहर देवड़ा, देव किशन, शौकत भाई, छवरलाल भाटी, नरेश पुरोहित, मगरज भाटी, कैलाश परिहार, रमेश भाटी, नदीम मलकानी, इमरान, पुखराज, रामराज पुरोहित, चन्द्रप्रकाश बोराना, हकाम साहब, नेनु राम, भरत, रानु, रितिक, अहमद मेंहर,कमलेश भाटी,विजय चौहान,शक्ति व आलिम खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button