सूर्यनगरी सुपरफास्ट में यात्रियों को एलएचबी कोच सुविधा

जोधपुर। सूर्यनगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सोमवार से अत्याधुनिक एलएचबी रैक से संचालित होगी।

डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्री सुविधाओं में वृद्धि करने के उद्देश्य से ट्रेन 12479/12480, जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस को सोमवार से आवागमन में आईसीएफ की जगह अत्याधुनिक एलएचबी रैक से संचालित किया जा रहा है जिससे यात्री सुविधा में वृद्धि होगी।

उन्होंने बताया कि सूर्यनगरी सुपरफास्ट जोधपुर से सोमवार तथा बांद्रा टर्मिनस से वापसी में मंगलवार को एलएचबी रैक से चलेगी। सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सूर्यनगरी के एलएचबी रैक में 1 फर्स्ट एसी,2 सेकंड एसी ,4 थर्ड एसी,7 स्लीपर,4 जनरल क्लास व दो पॉवरकार सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button