अधिकारियों ने सड़कों पर पेचवर्क कार्यों का अवलोकन किया
जिला कलक्टर के निर्देश पर निरीक्षण जारी
जोधपुर। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता के निर्देश पर बुधवार को अधिकारियों ने शहर में विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया और सड़कों के पेचवर्क तथा मरम्मत के कार्यों का अवलोकन कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।
इस दौरान् अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) संजय कुमार वासु, जेडीए उपायुक्त प्रकाश अग्रवाल सहित राजस्थान प्रशासनिक सेवा के विभिन्न अधिकारियों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियन्ताओं के साथ बालसमन्द सड़क, सर्किट हाऊस के सामने की सड़क, कायलाना से चौपासनी रोड आदि पर पेचवर्क एवं मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया तथा संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।