श्री घांची महासभा जोधपुर 2023 के चुनाव सम्पन्न

अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सोलंकी, महासचिव किषोरचन्द भाटी व कोषाध्यक्ष अचलुराम सोलंकी बने

जोधपुर। श्री घांची महासभा, जोधपुर के मुख्य चुनाव अधिकारी शांतिलाल धाणदिया ने बताया कि श्री घांची महासभा, जोधपुर के 15वीं कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव दिनांक 14 से 29 अगस्त 2023 तक विभिन्नक्षेत्रों के 47 सदस्यों का चुनाव किए गए। चुनाव अधिकार ने बताया की 31.08.2023 कों 8 मनोनीत सदस्यों का मनोनयन कर कुल 55 कार्यकारिणी सदस्यों श्री घांची महासभा जोधपुर के चुनाव किया गया।

मुख्य चुनाव अधिकारी शान्तिलाल धाणदिया ने बताया की मंगलवार को अध्यक्ष पदराजेन्द्र कुमार सोलंकी, उपाध्यक्ष पदचन्द्रप्रकाष परिहार, महासचिव पदकिषोरचन्द भाटी,उपमहासचिव पदकमलेश भाटी,कोषाध्यक्ष पद अचलुराम सोलंकी, उप कोषाध्यक्ष पदपर गौरव भाटीचुने गये।

श्री घांची महासभा, के ऑडिटर के दो पदोंपर मीठालाल बोराणा व राकेश भाटीनिर्विरोध घोषित हुए। विधि सलाहकार पद पर महेन्द्र परिहार निर्विरोध घोषित हुए। इस अवसर पर घांची समाज के काफी संख्या पुरूषों के साथ महिलाओ ने भी सभी सदस्यों को माला पहनाकार उनका स्वागत किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button