रामदेवरा में व्यवस्थों का किया अवलोकन कर सभा स्थल का जायजा लिया

फलोदी पहुंचने पर केन्द्रीय मंत्री शेखावत, प्रदेश अध्यक्ष जोशी, राजेन्द्र राठौड़ का जोरदार स्वागत

जोधपुर/फलोदी। डूंगरपुर बेणेश्वर धाम में भाजपा की दूसरी परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के बाद केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ चार्टर से रविवार शाम फलोदी एयरफोर्स स्टेशन कुण्डल पहुंचे।

यहां पर भाजपा देहात उत्तर के ज़िला अध्यक्ष मनोहर पालीवाल, फालोदी विधायक पब्बाराम बिश्नोई सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद सभी भाजपा नेता रामदेवरा के लिए रवाना हो गए। फलोदी से रामदेवरा जाते समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री शेखावत सहित सभी नेताओं का अनेक स्थानों पर उत्साह के साथ स्वागत किया। फलोदी एयरफोर्स स्टेशन पर ज़िला अध्यक्ष मनोहर पालीवाल विधायक पब्बाराम बिश्नोई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्साह से स्वागत किया।
व्यस्थाओं का देखा
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ एवं संगठन महामंत्री चंद्रशेखर फलौदी एयरफोर्स स्टेशन से सड़क मार्ग से सीधे रामदेवरा पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री शेखावत और सभी नेताओं ने इसके बाद भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर रामदेवरा में की जा रही तैयारी का जायजा लिया, वरिष्ठ भाजपा नेता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रामसा पीर की नगरी से लाखों करोड़ों लोगों के आराध्य देव बाबा रामदेव जी के दर्शन के बाद 4 सितंबर को रामदेवरा से भाजपा की तीसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा को रवाना करेंगे। इस दौरान पूरे जोधपुर संभाग से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सभा में मौजूद रहेंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button