पूर्व महारानी हेमलता राजे का पुष्प वर्षा से किया स्वागत
सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज व रामदेवरा पैदल यात्रिया का पुष्प वर्षा से किया स्वागत
सालासर सेवा संस्थान एव श्री राम कंवरी धमार्थ ट्रस्ट द्वारा
जोधपुर। सालासर सेवा संस्थान श्री राम कंवरी धमार्थ ट्रस्ट द्वारा सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज के सान्निध्य व महारानी हेमलता राजे के नेतृत्व में पैदल यात्रियों का संघ के प्रताप नगर चुंगी नाके पर पहुँचने पर पुष्प वर्षा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
मीडिया प्रभारी मगराज कच्छवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को जुगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर से रामदेवरा के लिए रवाना हुआ पैदल यात्रियों का संघ के प्रताप नगर चुंगी नाका पहुँचने पर सालासर सेवा संस्थान एवं श्री राम कंवरी धमार्थ ट्रस्ट द्वारा सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज के सान्निध्य व महारानी हेमलता राजे के नेतृत्व में पैदल यात्रियों का संघ के पहुँचने पर पुष्प वर्षा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और पैदल यात्रियों को ठण्डा जल की सेवा की गई।
इस दौरान सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, आनन्द सोलंकी, रामदेव भक्त प्रभुलाल कच्छवाह, मगराज कच्छवाह, प्रकाश मेवाड़ा, सुनील व्या, जनसेवक डूंगरचंद चौहान, अमित कच्छवाहा, कृष्ण अवतार, तलेश, प्रिन्स, मुकुल, रमेश पंवार, अपशा, देवेन्द्र, अरविन्द कच्छवाह, गुलाम मोहम्मद सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।