आबकारी निरोधक दल की नाकाबंदी में 1 करोड़ शराब ज़ब्त

2 महत्त्वपूर्ण अभियोग दर्ज कर 2 भारी वाहन ट्रक ज़ब्ती की कार्यवाही

जोधपुर। अन्य राज्य की अवैध शराब की धरपकड़ के अभियान के तहत अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन जोधपुर श्री रामचन्द गर्वा एवं आबकारी अधिकारी श्री पेमाराम के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सुरेन्द्रसिंह एवं सहायक आबकारी अधिकारी श्री हुकमसिंह के नेतृत्व में आबकारी निरोधक दल जिला जोधपुर के कार्य क्षेत्र में शुक्रवार को सघन नाकाबन्दी के दौरान आबकारी निरोधक दल जोधपुर ग्रामीण पीओ गोरधनराम एवं पीओ ओसियां घीसाराम  ने  2 महत्त्वपूर्ण अभियोग दर्ज करने में सफलता पायी है।

इस दौरान् 2 भारी वाहन क्रमशः एक 20 चक्का बल्कर ट्रेलर (रजिस्ट्रेशन नम्बर – आरजे 32 जीबी 5085) एवं 1 छह चक्का टाटा ट्रक ( रजिस्ट्रेशन नम्बर आरजे 19 जीई 5452) में अवैध रूप से परिवहन कर लाई कुल 990 कार्टूनों में क्रमशः 462 कार्टून में रखी कुल 5544 बोतल मैकडॉवेल न.1 विस्की भरी, 128 कार्टूनों में 1536 बोतलें पार्टी स्पेशल विस्की भरी, 165 कार्टूनों में कुल 1980 बोतलें रॉयल चैलेंज विस्की भरी, और 235 कार्टूनों में रॉयल स्टेग विस्की भरीं 2820 बोतलों की बरामदगी की। प्रत्येक 750 एमएल क्षमता की कम्पनी शील्ड हालात में पंजाब राज्य में बिक्री निमित बरामद हुई। यह सभी अंग्रेज़ी शराब भरी बोतलें बिना वैध परमिट के पंजाब राज्य में बिक्री निमित्त बरामद की गई ।

इस कार्यवाही के दौरान् अभियुक्त ट्रक चालक क्रमशः सुरेश चौधरी, निवासी बाछड़ाऊ पुलिस स्टेशन धोरीमन्ना  (बाड़मेर) तथा पंकज शर्मा ,निवासी बड़ो ब्रह्मानन, पुलिस स्टेशन आजाद नगर, ज़िला हिसार (हरियाणा) को मौके से गिरफ्तार किया ।

इस कार्यवाही में जिले के प्रहराधिकारीगण श्री गोरधनराम (पीओ जोधपुर ग्रामीण), श्री घिसाराम (पीओ औसियाँ), श्री देवा राम, श्री कुनाराम, पीओ लालाराम, पीओ हरीराम, जमादार श्री दीपसिंह, जमादार खिंवसिंह, जमादार खुमसिंह, जमादार रामनिवास, जमादार रामसिंह सिपाहीगण श्री परमाराम, हनीफ़, जगदीशराम, नेमीचन्द, भिखाराम, मंगलाराम, भोला राम, रामकरण, रामूराम ने सम्मिलित रहकर महत्त्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम दिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button